हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड बावन के ग्राम बरबन और विकास खंड भरखनी के ग्राम लखनौर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामलीला मंच सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति के साथ 33 लाख रुपये भी आवंटित हुए हैं। भाजपा विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से मिली इस मंजूरी में करीब 3.73 करोड़ रुपये से काम होंगे। दोनों गांवों में रामलीला मंच का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर श्रीराम लीला और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का विधिवत संचालन संभव हो सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक परंपराओं को सशक्त आधार मिलने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता भी बढ़ेगी। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि परिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.