नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Multibagger Stocks: निवेशकों को 10 साल में 3729 प्रतिशत का रिटर्न देने वाला स्टॉक अब 2 टुकड़ों में बंट जाएगा। इस कंपनी ने कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है। कंपनी के शेयरों का दूसरी बार बंटवारा हो रहा है। इससे पहले 2022 में भी यह मल्टीबैगर स्टॉक दो हिस्सों में बंट चुका है। तब कंपनी के शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। हम बात कर रहे हैं टीडी पावर (TD Power Systems Ltd) की। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेकिस दिन एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगी कंपनी कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा होगा। जिसके बाद फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।...