372 मीटर रीडरों के भरोसे 4.88 लाख उपभोक्ता
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में बिजली विभाग के करीब 4.88 लाख उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग और बिलिंग व्यवस्था महज 372 मीटर रीडरों के भरोसे चल रही है। एक मीटर रीडर पर करीब 1300 उपभोक्ताओं का भार पड़ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण समय पर मीटर रीडिंग नहीं हो पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को गलत और औसत बिल मिलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। जिले में घरेलू, वाणिज्यिक और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 6.90 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। 4.88 लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर की रीडिंग लेने और बिल तैयार करने का जिम्मा 372 मीटर रीडरों पर है। उपभोक्ताओं की संख्या के मुकाबले मीटर रीडरों की संख्या काफी कम होने से कई क्षेत्रों में नियमित रूप से मीटर رीडिंग नहीं हो पा रही है। गलत बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.