गोपालगंज, सितम्बर 15 -- फुलवरिया। फुलवरिया में वाहन जांच के दौरान सोमवार की देर रात दौरान पुलिस ने पिकअप वैन पर लदी 371 लीटर शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सोमवार देर शाम माड़ीपुर बाजार स्थित हथुआ शाखा नहर पुल पर की गई। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार है। वह यूपी के गोरखपुर से शराब की खेप लेकर मीरगंज जा रहा था। पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...