प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में सोमवार को एक- एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत प्रयागराज के 3700 लाभार्थियों को भी राशि मिलेगी। इस अवसर पर शाम साढ़े चार बजे संगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मंत्री एनआईसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक लाभार्थी से संवाद भी करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम के बाद संगम सभागार में मौजूद करीब 250 से अधिक लाभार्थियों को मंत्री नन्दी के हाथों धनराशि प्रदान की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.