एटा, जून 12 -- थाना नयागांव क्षेत्र के गांव वंदनगर में पैसों के लेनदेन के विवाद में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला घायल हो गई। वंदनगर निवासी 28 वर्षीय गीता पत्नी कुलदीप ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह वह चाय लेकर खेत की ओर जा रही थी। गांव की गुड्डी देवी, पुत्री गीता ने उसे रोक लिया। पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों ने उसकी डंडों से मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता का कहना है कि दूसरे पर उसके 3700 रुपये बकाया है। लंबे समय से रुपये वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। रुपये वापस मांगे तो नाराज दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी ...