काशीपुर, फरवरी 11 -- काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (सांई) की ओर से विभिन्न खेलों में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का समापन हुआ। बुधवार शाम स्टेडियम में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें करीब 370 खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग में पंजीकरण कराकर ट्रायल दिए। एथलेटिक्स कोच ओमप्रकाश सिंह, बॉक्सिंग कोच मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, ताइक्वांडो कोच नीरज कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच पवन शर्मा ने दूसरे दिन अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन, बॉल फेंकना, वर्टिकल जंप, मुक्केबाजी, मुकाबला, दौड़ आदि को परखा। केंद्र के सहायक निदेशक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता संपन्न हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.