बलिया, अप्रैल 7 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हुसेनाबाद और रेवती में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने 37 करोड़ 68 लाख से बनने वाली लगभग साढ़े सोलह किमी लम्बी सड़क के लिए भूमि पूजन किया। केवरा-हुसेनाबाद से कुसौरी गांव होकर नगर पंचायत रेवती तक इस सड़क के बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की राह आसान हो जाएगी। केवरा गांव से हुसेनाबाद, बिसौली होते हुए कुसौरीकला, रेवती तक जाने वाली सड़क लम्बे समय से क्षतिग्रस्त थी। विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की योजना बनायी है। वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा पाठ के बीच इसका शिलान्यास विधायक ने किया। उन्होंने कहा कि 37.68 करोड़ की लागत से साढ़े 16 किमी लम्बी सड़क बनेगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शासन से तीन करोड़ 68 लाख 18 हजार रुपये अवमुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.