हल्द्वानी, जून 23 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक स्टेट ऑर्गनाइज्ड टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार रात चेकिंग पर थी। इस दौरान राजपुरा क्षेत्र से एक युवक को 37.6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संकेत वर्मा निवासी गली नंबर-3, राजकीय इंटर कॉलेज के सामने, राजपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- 37.6 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...