बाराबंकी, मार्च 13 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में बड्डूपुर - बजगहनी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुक्रवार को भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शिलान्यास विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विधि विधान से किया। 14 किलोमीटर लंबी सड़क का 37 करोड़ 58 लाख रुपये लागत से निर्माण होगा। इसके बन जाने से बाराबंकी के साथ सीतापुर जनपद के दर्जनों गांवों का आवागमन आसान होगा। इस अवसर विधायक साकेंद्र वर्मा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही थी। सड़क बनने से बड्डूपुर से बजगहनी तक की यात्रा आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। एक तरह से रिंग रोड की तरह तैयार ...