नई दिल्ली, मार्च 14 -- UP News: यूपी के बाराबंकी जिलों के लिए अच्छी खबर है। यहां 37.58 करोड़ से 14 किमी सड़क बनेगी। इससे बाराबंकी के साथ सीतापुर के गांवों के लोगों के सफर को रफ्तार मिलेगी। लोगों का सफर और आसान होगा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में बड्डूपुर-बजगहनी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुक्रवार को भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शिलान्यास विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विधि विधान से किया।एक तरह से रिंग रोड की तरह तैयार होगी 14 किलोमीटर लंबी सड़क का 37 करोड़ 58 लाख रुपये लागत से निर्माण होगा। इस रोड के बन जाने से बाराबंकी के साथ सीतापुर जनपद के दर्जनों गांवों का आवागमन आसान होगा। इस अवसर विधायक साकेंद्र वर्मा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिले...