गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर महानगर की सीमाओं पर बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार नाथ संप्रदाय के 'नवनाथ' के नाम से पहचाने जाएंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक पांच प्रमुख मार्गों पर इन द्वारों के निर्माण की योजना तैयार की है, जिस पर करीब 37.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव को बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।महानगर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान देने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण महानगर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाएंगा। ये प्रवेश द्वार नाथ संप्रदाय के 'नवनाथ' के नाम पर विकसित किए जाएंगे। प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मिली सहमति के आधार पर इसके लिए परियोजना तैयार की गई। अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप एवं सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह की टीम ...