प्रयागराज, मार्च 30 -- यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में पिछले 12 वर्षों में बेटियों को सबसे बड़ी सफलता मिली है। इस बार चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 319 (34.22) प्रतिशत बेटियां हैं। इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इससे पूर्व 23 जनवरी 2024 को पीसीएस 2023 का परिणाम घोषित किया गया था, उस साल कुल 251 अभ्यर्थी चयनित हुए थे, जिनमें से 84 (33.46 प्रतिशत) बेटियां थीं। इनमें 78 उत्तर प्रदेश और बाकी छह दूसरे राज्यों की रहने वाली थीं। इससे पूर्व पीसीएस 2022 में चयनित कुल 364 अभ्यर्थियों में से 110 (30.21 प्रतिशत) बेटियां थीं। जबकि पीसीएस 2021 में चयनित 627 अभ्यर्थियों में 141 (22.48 प्रतिशत) पद बेटियों को मिले थे लेकिन रविवार को घोषित पीसीएस 2024 का परिणाम बालिका शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा। प्रशासनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.