37 साल बाद काशी की टीम खेलेगी अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में
वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विकास इंटर कालेज के युवा फुटबॉलरों ने सोमवार को 65वीं प्रादेशिक सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 17 बालक के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को पेनल्टी शूट आउट में 5- 4 गोल से पराजित कर सनसनी फैला दी। इस जीत के साथ विकास इंटर कालेज की टीम नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप में हिस्सा लेगी। इससे पहले वर्ष 1977 और 1989 में वाराणसी की आदर्श सेवा विद्यालय की टीम इस प्रतियोगिता की आल इंडिया चैंपियन रह चुकी है। आजमगढ़ में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सोमवार को वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व कर रही विकास इंटर कालेज की टीम ने फाइनल मैच शुरू होने की सीटी बजते ही बॉल को अपने कब्जे में किया। छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाते हुए लेफ्ट विंग से आक्रमण की नीति अपनाई। खेल के 12वें मिनट में अभय प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.