37 साल पहले छूटी थी पढ़ाई, अब 59 की उम्र में निकले 10वीं पास करने
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- कहते हैं न कि पढ़ने-लिखने और कुछ नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जज्बा हो तो इंसान किसी भी उम्र में अपने अधूरे सपनों को पंख लगा सकता है और एक नई शुरुआत कर सकता है। मेघालय के रहने वाले 59 साल के सिल्वेस्टर शादाप इस बात को सौ फीसदी सच साबित कर रहे हैं। जिस उम्र में आमतौर पर लोग अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हैं और नाती-पोतों के साथ सुकून का वक्त गुजारने के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में सिल्वेस्टर एक बार फिर हाथों में किताबें थामे नजर आ रहे हैं। करीब चार दशक पहले, यानी 37 साल पहले उन्हें अपना स्कूल छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब वो दोबारा एग्जामिनेशन हॉल में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ 10वीं पास करना ही नहीं है, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक मिसाल कायम करना है जिन्हें जिंदगी की किसी न किसी मजबूरी की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.