हरिद्वार, मार्च 31 -- पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को एफएसएसओ केशव दत्त तिवारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। 37 वर्ष 11 माह की लंबी विभागीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए तिवारी को एसएसपी नवनीत सिंह सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। मूल रूप से जनपद नैनीताल निवासी केशव दत्त तिवारी ने अपने सेवा काल में हरिद्वार के साथ-साथ पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में अपनी सेवाएं दीं। विदाई समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.