खगडि़या, मई 24 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर मौजा स्थित सहजानंद पुस्तकालय कन्हैयाचक की अतिक्रमित जमीन को प्रशासन ने बलपूर्वक रविवार को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। बताया जाता है कि लंबे समय से पुस्तकालय की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर विवाद चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं पुस्तकालय से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना करते हुए सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने की मांग की। इस कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी हरिनाथ राम परबत्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सशस...