गंगापार, जुलाई 8 -- प्रयागराज के पाठा क्षेत्र बारा तहसील की सीमा पर निर्माणाधीन फ्लोट ग्लास फैक्ट्री का निर्माण सैंतीस साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।बुन्देलखण्ड के युवाओं का सपना पूरा नहीं हो पाया है। इसके कारण क्षेत्र की पहचान सूखा, पलायन, बेरोजगारी और संसाधनों की उपेक्षा के रूप में बनती जा रही है।तस्वीर सामने आ जाती है। फ्लोट ग्लास फैक्ट्री चित्रकूट जनपद के बरगड़ के पास बारा तहसील की सीमा से मात्र सात किमी दूर है। आधी अधूरी पड़ी फैक्ट्री शासन तंत्र पर प्रश्नचिह्न है। 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रयागराज और चित्रकूट जिले के बार्डर के पास बरगढ़ में एक अत्याधुनिक फ्लोट ग्लास फैक्ट्री का शिलान्यास किया था। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश राज्य खनिज विकास निगम के माध्यम से विकसित किया जाना था। यह बुन्देलखण्ड की पहली और एकमात...