गिरडीह, मई 3 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस ने थाना क्षेत्र के कारीपहरी गांव से एक अभियुक्त को शुक्रवार की रात गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत मे गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त कारीपहरी गांव निवासी 38 वर्षीय महेन्द्र प्रसाद वर्मा है। उसके खिलाफ गांडेय थाना में 56/25 के तहत ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर में है जिसके बाद गांडेय थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिह ने टीम गठित करके अभियुक्त के घर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दे कि पंचबा थाना क्षेत्र के ग्राम पेठियांटांड़ निवासी सुनिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त ने जमीन दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 37 लाख रुपये ले लिए हैं। पैसे लेने के ...