हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन सत्यापन और बिल वसूली अभियान चलाया। जिसमें 37 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। सोमवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 12 लाख रुपये की वसूली की गई। यह अभियान टीपीनगर बिजली घर, फूलचौड़ बिजली घर और कमलुवागांजा बिजली घर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में चलाया गया। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि अवैध कनेक्शन और बकाया बिल के लिए यह वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...