इटावा औरैया, मई 21 -- ऊसराहार। पीएम श्री स्कूल समथर में 37 बच्चो ने कान्वेंट स्कूल छोड़कर दाखिला लिया। स्कूल में गर्मी की छुट्टी से पहले बच्चों को होमवर्क दिया गया सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले कक्षा 1 से 8 तक के सभी 282 बच्चों को धूमधाम से गृहकार्य वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (निर्माण) ने बच्चों को डेट-वाइज काम करने के लिए प्रेरित करते हुए घोषणा की कि स्कूल खुलने पर सबसे अच्छा समर वर्क करने वाले तीन बच्चों को वे स्वयं आकर पुरस्कृत करेंगे। विशिष्ट अतिथि एआरपी चंद्रकांत त्रिपाठी ने विद्यालय की तीन स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे निजी स्कूलों से बेहतर बताया। यह भी पढ़ें- सं...