नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Guru Gochar 2026: अक्टूबर के आखिरी दिन देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने वाली है। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग गणना के अनुसार गुरु का सिंह राशि में प्रवेश करीब दोपहर 12:02 बजे होगा। गुरु के राशि परिवर्तन के साथ ही मघा नक्षत्र में भी उनका प्रवेश होगा। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान, विवाह और भाग्य से जुड़ा ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरु का यह गोचर काफी अहम माना जा रहा है। गुरु करीब एक साल में राशि बदलते हैं। इस वजह से उनका राशि परिवर्तन ज्योतिष में खास माना जाता है। अक्टूबर में होने वाला यह बदलाव सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए समय ज्यादा अनुकूल रह सकता है।आइए जानते हैं, गुरु की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभमेष राशि मे...