नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- राजस्थान के 37 जिलों में बुधवार को जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला होगा। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद अब जिला परिषदों में सत्ता की तस्वीर साफ होने का इंतजार है। बुधवार 25 नवंबर को जिला प्रमुख के चुनाव होंगे, जबकि 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख चुने जाएंगे। यानी कल शाम तक प्रदेश के सभी 37 जिलों को नए जिला प्रमुख मिल जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला तो है ही, निर्दलीय और दूसरे दलों के सदस्य भी कई जिलों में सियासी गणित बदलने की ताकत रखते हैं। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के लिए दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम सहमति बनाने की कवायद जारी है। माना जा रहा है कि मंगलवार देर रात तक प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए जाएंगे। हालांकि, बीजेपी और कांग्रेस दो...