37 कार्टन शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 21 -- विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस और मद्यनिषेध विभाग के संयुक्त छापामारी में नरहन से 327.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने नरहन वार्ड-12 निवासी उत्तम कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब घर की सघन तलाशी ली तो कमरे से रॉयल स्टैग और मैजिक मोमेंट जैसे ब्रांडेड विदेशी शराब के 37 कार्टून बरामद किया जिनमें कुल 496 बोतलें भरी थीं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि जब्त शराब को थाने लाया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर इस रैकेट के मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.