लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, संवाददाता। आईसीआईसीआई बैंक की गाजीपुर शाखा और अलीगंज स्थित आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के दो पूर्व अधिकारियों पर 37 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।गाजीपुर निवासी कारोबारी अमित अग्रवाल का बैंक की गाजीपुर शाखा में खाता है। ट्रेडिंग के लिए उन्होंने डीमैट अकाउंट भी खुलवाया था। अमित के मुताबिक मई 2023 में उन्होंने खाते से 13 करोड़ रुपये निकालकर अलीगंज स्थित आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्रालि. में ट्रांसफर किए थे। एक अप्रैल 2024 को मुनाफे के बाद उन्होंने 29 करोड़ रुपये डीमैट अकाउंट में जमा किए। अमित का आरोप है कि बैंक के पूर्व मैनेजर अमन अजीत और अलीगंज स्थित कंपनी के पूर्व रीजनल हेड विशाल आर्या ने मिलीभगत कर उनके डीमैट अकाउंट से 37 करोड़ रुपये बिना ...