37 एसएसबी जवानों ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम
महाराजगंज, जुलाई 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी 66वीं वाहिनी कैंपियरगंज के दोमुहाना घाट मुख्यालय परिसर में क्षेत्रक मुख्यालय स्तरीय अंतर-वाहिनी आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ कमांडेंट जगदीश प्रसाद धावाई की उपस्थिति में हुआ। क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के अधीन विभिन्न वाहिनियों के कुल 37 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी ताकत, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया।रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के जोश और प्रतिस्पर्धा को उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। कमांडेंट जगदीश प्रसाद धावाई ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं जवानों की शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.