रामगढ़, जनवरी 20 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। 37वें सड़क सुरक्षा माह के मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन कॉन्फ्रेंस हॉल में एसआईएस कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में रामगढ़ के मुख्यालय एवं यातायात के उप पुलिस अधीक्षक चंदन वत्स तथा रामगढ़ के यातायात निरीक्षक गजेंद्र पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी एवं अपने उपयोगी विचार साझा किए। सत्र के दौरान सीट बेल्ट और हेलमेट (चिन स्ट्रैप सहित) पहनने का महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से परहेज तथा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियमित टायर जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। चंदन वत्स ने प्रतिभागियों को हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को मुआवजा देने से संबंधित अद्यतन नियमों और विनियमों के बारे में ...