37वीं वाहिनी कानपुर ने जीता हॉकी का फाइनल
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी। बीएचयू के एस्ट्रोटर्फ मैदान में रविवार शाम को 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच मेजबान 36वीं वाहिनी रामनगर एवं 37वीं वाहिनी कानपुर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में 37वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। समापन समारोह में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया। आयोजन सचिव सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार नौशाद खान को दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव, चिकित्सक अवरार अहमद, कैलाश नाथ यादव, सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह, राम सिंह, अंकित कुमार सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.