बोकारो, मई 13 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी में विद्या भारती झारखंड द्वारा 37वां प्रांतीय खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 व 20 मई को होने वाला है। जिसके पूर्व तैयारी के निमित्त बैठक का आयोजन विद्या मंदिर 3सी में आहूत की गई। जिसमें संस्कृति ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के सचिव व विद्या विकास समिति झारखंड के प्रांतीय प्रतिनिधि सिद्धेश नारायण दास ने बताया यह प्रतियोगिता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9/डी के द्वारा कराई जा रही है लेकिन इसका स्थान 3/सी विद्या मंदिर होने वाला है। यहां कुल 550 प्रतिभागी आने वाले हैं जिनके आवास,भोजन व प्रतियोगिता स्थल की व्यवस्था जैसे अन्य व्यवस्थाओं के निमित्त यह बैठक की गई । यह भी पढ़ें- दुगदा में दो दिनी प्रांतीय प्रतियोगिता 21 से मौके पर शिशु मंदिर 2/ए के अध्यक्ष रघुवर सिंह, संकुल संयोजक राजकुमार सिंह , 9/डी विद्...