नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- देश के 7-सीटर सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा का एक तरफा जादू चल रहा है। हर महीने सेगमेंट को टॉप करने वाली ये कार फाइनेंशियल ईयर 2026 में भी सबसे आगे रही। दरअसल, अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान इस कार की कुल 198,855 यूनिट बिकीं। यानी 2 लाख का आंकड़े से सिर्फ ये 1145 यूनिट पीछे रह गई। इन शानदार सेल्स डेटा के साथ ये मारुति के लिए दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन गई। पहले नंबर पर 207,906 यूनिट के साथ मारुति डिजायर रही। डिजायर FY26 में देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rs.8.69 लाख रुपए है। 14 लाख यूनिट का सफर तय कियामारुति अर्टिगा देश के MPV सेगमेंट की क्वीन है। ये कार सालों से सेगमेंट में नंबर-1 रही है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दे...