औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी का द्वितीय चरण गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान अवशेष एक कम्पोजिट दुकान और चार नवसृजित देशी शराब दुकानों के लिए कुल 364 आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। कार्यक्रम शाम तीन बजे से 4:30 बजे तक जिला स्तरीय चयन समिति की निगरानी में आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, सदस्य पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित अधिकारी कुलदीप सिंह सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-1 आगरा तथा जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। द्वितीय चरण में दिबियापुर नंबर-2 कम्पोजिट दुकान के लिए 2 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि नवसृजित देशी शर...