361 ड्रॉपआउट बच्चे चिन्हित, घर-घर दस्तक से वापसी की तैयारी
जौनपुर, जुलाई 8 -- जौनपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिलेभर में बड़ा अभियान शुरू किया है। यू-डायस ब्लॉक रिपोर्ट के आधार पर जिले में कुल 361 आउट ऑफ स्कूल (ड्रॉपआउट) बच्चे चिन्हित किए गए हैं। अब इन बच्चों को वापस स्कूल लाने के लिए घर-घर सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। शासन के निर्देश पर तैयार कार्ययोजना के तहत सभी चिन्हित बच्चों का पहले घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनकी आयु के अनुसार संबंधित कक्षा में सीधे प्रवेश दिलाया जाएगा। ताकि शिक्षा से जुड़ाव दोबारा मजबूत हो सके। जुलाई और अगस्त माह में विशेष रेमेडियल कक्षाएं चलाई जाएंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य बच्चों के लर्निंग गैप को कम करना और उनकी बुनियादी शैक्षिक क्षमता को मजबूत करना है। अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.