नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने अप्रैल 2026 के लिए अपनी एलिवेट SUV पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने ये कार खरीदने पर 1 लाख रुपए से भी ज्यादा का फायदा मिलेगा। कंपनी एलिवेट (Zx) के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 50000 रुपए कैश डिस्काउंट, 50000 रुपए तका का एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर के साथ डिस्काउंट कीमत पर 7 साल की EW का फायदा मिलेगा। इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11,59,890 रुपए है। कंपनी ने पिछले महीने इस SUV के लिए नया 'एलीट पैक' पेश किया था, जो चुनिंदा वैरिएंट में नए फीचर्स लेकर आया है। एलीट पैक में बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 360-डिग्री कैमरा और 7-कलर की एम्बिएंट लाइटिंग ग्राहकों को दी जाएगी। एलिवेट का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसे मॉडल से होता है।होंडा एलिवेट का इंजन, फीचर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.