नई दिल्ली, मई 21 -- टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने पोर्टफिलोयो की एंट्री लेवल हैचबैक टियागो के नए फेसलिफ्ट मॉडल का टीजर जारी किया है। कंपनी 28 मई, 2026 को टियागो और टियागो EV फेसलिफ्ट से पर्दा उठाएगी। ऐसा लगता है कि दोनों मॉडलों में डिजाइन के मामले में कई चेंजेस किए गए हैं, जबकि इंटीरियर और पावरट्रेन से जुड़ी डिटेल की शेयर नहीं की गई है। इन मिड-लाइफ अपडेट्स के साथ, नई 2026 टियागो और टियागो EV की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वैसे, नए टीजर से इनकी कई बातों का खुलासा हो चुका है। टियागो की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो ICE (पेट्रोल/डीजल) से चलने वाली टियागो की कीमतें 4.60 लाख रुपए से 7.68 लाख रुपए के बीच हैं। जबकि इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 7.99 लाख रुपए से 11.14 लाख रुपए के बीच हैं। 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्टअप...