नई दिल्ली, मई 23 -- टाटा मोटर्स 28 मई को अपनी न्यू टियागो और टियोगा ईवी लॉन्च करने वाली है। पहले कंपनी ने इन दोनों कारों के एक्सटीरियर का एक वीडियो टीजर जारी किया था। वहीं, अब कंपनी ने इसके इंटीरियर की झलक दिखा दी है। दरअसल, कंपनी ने टियागो ICE के इंटीरियर का वीडियो टीजर जारी किया है। इस नए टीजर से इसके नए सिरे से डिजाइन किए गए डैशबोर्ड, अपडेटेड सेंटर कंसोल और कई नई खूबियों की डिटेल मिल गई है। बता दें कि अभी टियागो EV फेसलिफ्ट के केबिन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। नई टियागो का इंटीरियर और फीचर्सनई टियागो का इंटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा साफ-सुथरा और प्रीमियम दिखता है। इसमें एक लेयर्ड हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड थीम देखी जा सकती है, जिसमें केबिन की पूरी चौड़ाई में फैब्रिक इन्सर्ट लगे हैं। ऐसा लगता है कि इस बार टाटा ने टेक्सचर और मटीरियल पर खास...