नई दिल्ली, जुलाई 17 -- महिंद्रा जुलाई 2026 में अपनी जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही उसमें BE 6 इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है। लॉन्च के बाद से ही ये इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, कंपनी के लिए सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन चुकी है। शानदार रेंज और दमदार फीचर्स के चलते इस इलेक्ट्रिक SUV का जमकर ग्राहक मिल रहे हैं। इस महीने कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर 2.50 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा इसके सभी वैरिएंट पर मिलेगा। इस ऑफर में 2 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट बेनिफिट और 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 30,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। बता दें कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 683Km तक है।महिंद्रा BE 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कंपनी का दावा है कि 79kWh...