नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- भारत से विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट होने वाली कारों की सेल्स का डाटा आ गया है। इस लिस्ट में मारुति जिम्नी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार रही। इसकी 9,124 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि, सितंबर 2025 में 6,215 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 2,909 यूनिट ज्यादा एक्सपोर्ट हुईं। हालांकि, हम यहां सेडान के एक्सपोर्ट की बात करने वाले हैं। सेडान एक्सपोर्ट की लिस्ट को देश के सबसे पॉपुलर मॉडल मारुति डिजायर ने टॉप किया है। ये देश के साथ विदेशी बाजार में भी नंबर-1 सेडान बनकर सामने आई। ये ओवरऑल एक्सपोर्ट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। टॉप सेलिंग सेडान एक्सपोर्ट की बात करें तो मारुति डिजायर की सितंबर 2026 में 8,430 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि, सितंबर 2025 में 3,523 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। यानी इसकी 4,907 यूनिट ज्यादा एक्सपो...