360deg कैमरा, वेंटिलेटेड सीट, बड़ा टचस्क्रीन, शानदार सेफ्टी; कल लॉन्च होंगी ये 2 नई कार, डीलरशिप पर पहुंची
नई दिल्ली, मई 21 -- होंडा कार्स इंडिया कल (22 मई) अपनी दो नई कारों की कीमतों का ऐलान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें फेसलिफ्टेड सिटी सेडान और बिल्कुल नई ZR-V शामिल हैं। खास बात ये है कि ZR-V काफी समय बाद आया एक नया नाम है। यह देश में इस ब्रांड का फ्लैगशिप मॉडल बन जाएगा। नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट स्थानीय डीलरशिप पर पहुंचनी शुरू हो गई है, जिससे इस अपडेटेड सेडान में होने वाले ज्यादातर बदलावों का पता चल गया है। चलिए इसकी डिटेल के बारे में जानते हैं। इसमें आगे और पीछे के नए बंपर, नई ग्रिल, नई LED DRLs, सामने की तरफ LED लाइट बार, डुअल-टोन एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन, नया रियर डिफ्यूजर, क्लियर लेंस वाली LED टेल लाइट्स और एक बदली हुई बूटलिड शामिल हैं। अंदर की तरफ, इस अपडेटेड कार में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड AC कंट्रोल मॉड्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.