हाथरस, मार्च 30 -- सादाबाद। सादाबाद के श्रद्धालु नंद किशोर बंसल ने मां नर्मदा की लगभग 3600 किलोमीटर लंबी और दुर्गम पदयात्रा (नर्मदा परिक्रमा) सफलतापूर्वक पूरी कर ली। सोमवार को उनके सादाबाद लौटने पर नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। नंद किशोर बंसल ने यह कठिन यात्रा महज 98 दिनों में पूरी की। उन्होंने बताया कि यह परिक्रमा मध्य प्रदेश के अमरकंटक से शुरू होकर मां नर्मदा के दोनों तटों पर पैदल चलकर पूरी की जाती है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और कठिन मानी जाती है। सादाबाद पहुंचने पर श्रद्धालु नंद किशोर बंसल का बैंड-बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा कर उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने भी उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनकी इस आध्यात्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.