नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- दूसरी किस्त का भुगतान श्री गोइंदवाल साहिब में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले 73.99 लाख महिलाओं को सम्मान राशि के तौर पर 2,562.33 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। आज की राशि को मिलाकर अब तक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक महिला को तीन महीने की किस्त एक साथ मिल रही है। उनके अनुसार, पंजाब की करीब 97 फीसदी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के योग्य होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सम्मान योजना का लाभ एक करोड़ महिलाओं तक पहुंचाना है। भगवंत मान ने कहा कि योजना के तहत कोई शर्त नहीं है। अगर एक ही परिवार में तीन महिलाएं पात्र हैं तो तीनों सम्मान राशि की हकदार होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पंजीकरण में...