बाराबंकी, मई 8 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 36 वर्ष पुरानी एक्स-रे मशीन अब मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। यह भी पढ़ें- सीएचसी पर इलाज, जांच रिपोर्ट के लिए निजी जांच केंद्रों का सहारापुरानी मशीन की समस्याएं वर्ष 1991 में स्थापित यह मशीन लगातार उपयोग के चलते जर्जर हो चुकी है, बावजूद इसके मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण आज भी उसी के सहारे जांच कार्य कराया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पुरानी तकनीक की इस मशीन से अधिक रेडिएशन निकलने की आशंका बनी रहती है, जिसका असर मरीजों के साथ-साथ एक्स-रे कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में जल्द लगेगी डेंटल एक्सरे मशीनमशीन के खराब होने से मरीज प्रभावित हालांकि करीब 15 दिन पहले मशीन अचानक खराब हो गई थी...