फरीदाबाद, जून 6 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। नगर निगम फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जोन की तोड़फोड़ शाखा ने शनिवार को सेक्टर-3 स्थित 36 वर्ग गज कॉलोनी में अभियान चलाकर मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हल्का विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में निगम का अभियान जारी रहा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की गई। यह अभियान एसडीओ राहुल गिल और कनिष्ठ अभियंता असलम की मौजूदगी में चलाया गया। निगम अधिकारियों ने मकानों के बाहर बनाई गई अवैध चौखटें, रैंप और अन्य निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। यह भी पढ़ें- 60 से अधिक अतिक्रमण हटाए, 15 ठेलियां जब्त नगर निगम बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त करण सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते हु...