36 ली. कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- किच्छा। पुलिस ने 36 ली. कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात्रि नौ बजे लालपुर चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद लालपुर में महेंद्रा कट पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक युवक शमशान घाट की पुलिया के निकट कट्टे में संदिग्ध सामान लेकर बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। उसके कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 36 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम पप्पू सिह पुत्र जीत सिह निवासी जीरोबंदा ढौराडाम किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.