कटिहार, फरवरी 4 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फोरलेन सड़क पर कजरा पावर ग्रिड के पास बुधवार की सुबह 36 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर की बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र के इंग्लिश डकरा निवासी सुनील कुमार रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.