गोपालगंज, मई 23 -- कटेया। एक संवाददाता स्थानीय पुलिस ने सिधवनिया बाजार के पास वाहन जांच के दौरान 36 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मानपुर गांव निवासी स्व. सुकदेव सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सिंह बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...