36 लाख की ठगी में फर्जी आईएएस विप्रा पर दो और रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 23 -- सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाली फर्जी आईएएस विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और पिता वीरेंद्र शर्मा के खिलाफ बारादरी थाने में दो अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि नायब तहसीलदार और बीडीओ के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने 36 लाख रुपये की ठगी की। पहली रिपोर्ट सुभाषनगर की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी माधव ने ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और पिता वीरेंद्र शर्मा पर लिखाई है। माधव की वर्ष 2024 में शिखा से मुलाकात हुई तो उसने पीसीएस की भर्ती निकलने की बात कही और अपनी बहन डॉ. विप्रा शर्मा के जरिये नायब तहसीलदार बनवाने का झांसा दिया। इसके बाद वह विप्रा और उसके पिता वीरेंद्र से मिले। नवंबर 2024 से जून 2025 तक 23.5 लाख रुपये का भुगतान के बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.