बाराबंकी, मई 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। नगर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विधायक साकेन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि व डीएम ईशान प्रताप सिंह समारोह के प्रमुख अतिथि थे। गोवर्धन आशा फाउंडेशन के विपुल नन्दा कार्यक्रमाध्यक्ष थे। समारोह में तहसील क्षेत्र के 36 मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने कहा जब पढ़ाई मुश्किल लगे तो किसी क्षेत्र में आगे निकल चुके लोगों की लगन और मेहनत को देखें। याद रखे, योग ही मोक्ष है। जो करें पूर्ण कौशल व मनोयोग से करें। शिक्षकों के प्रति आदर रखें। सक्षम हैं तो वंचितों को पढ़ाने में पीछे न रहे। यह भी पढ़ें- 36 मेधावियों को विधायक व डीएम ने किया सम्मानित उन्होंने छात्र, छात्राओं को खुद के छात्र जीवन से जोड़ते हुए सफलता के प्रेरक टिप्स दिए। विधायक साके...