36 डिग्री तापमान पर 45 डिग्री जैसी तपिश, उमस ने किया बेहाल
गोपालगंज, जून 7 -- गोपालगंज।जिले में रविवार को भी मौसम का मिजाज असामान्य बना रहा। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा, लेकिन उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह 10 बजे के बाद व शाम के समय उमस ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। दोपहर में सड़कों और बाजारों में आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को इसका असर करीब 45 डिग्री जैसा महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई व आर्द्रता 53 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.