सोनभद्र, मार्च 6 -- अनपरा,संवाददाता। आगामी दस मार्च मंगलवार को अनपरा बाजार से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अनपरा थाने में थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । थानाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई नयी परम्परा बगैर पूर्वानुमति शुरू न की जाये। यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द व शांति बरकरार रहे। महावीरी शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 36 झांकियों के शामिल होने की सम्भाावना है। शोभायात्रा सुबह 11 बजे अनपरा बाजार से निकलकर पूर्ववर्ती रूटचार्ट अनुसार निकाली जायेगी। शोभा यात्रा में कुल 1300 स्वयं सेवक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लगाये जायेंगे। बताया कि मार्ग में जलपान एवं स्वागत मंच होंगे। इ...