36 जरूरतमंदों की इलाज को 39.47 लाख स्वीकृत
देवरिया, अगस्त 18 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद रमाशंकर राजभर के प्रयास से गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंदों के इलाज के लिए 39 लाख 47 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। सांसद के प्रस्ताव पर सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 36 लाभार्थियों के उपचार के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने बताया कि सांसद लगातार गरीब, असहाय और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: अनाथ पांच बहनों के संरक्षण की सपा सांसद ने ली जिम्मेदारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.